ग्वालियरः चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

WhatsApp Channel Join Now
ग्वालियरः चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान


ग्वालियर, 15 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित सूर्य मंदिर रोड पर बुधवार देर रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार से धुआं उठता देख चालक ने तुरंत वाहन रोककर बाहर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। इसके बाद आग तेजी से फैल गई और पूरी कार धू-धूकर जलने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलती कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर बाद कार में जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

सूचना मिलते ही गोला का मंदिर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी मानी जा रही है। जली हुई कार का नंबर एमपी-07-टीएच-1239 है, जो प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ऋषभ राजपूत के नाम पर पंजीकृत बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story