ग्वालियरः रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई, चार वाहन जप्त

WhatsApp Channel Join Now
ग्वालियरः रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई, चार वाहन जप्त


ग्वालियर, 01 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को रेत के अवैध परिवहन में लिप्त वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम ग्वालियर सिटी एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त चार वाहनों को जप्त किया।

कलेक्टर के निर्देश पर जप्त किए गए वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story