ग्वालियरः अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली व माजदा सहित 7 वाहन जब्त

WhatsApp Channel Join Now
ग्वालियरः अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली व माजदा सहित 7 वाहन जब्त


ग्वालियर, 12 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में अवैध खनिज परिवहन और भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को विभागीय टीम ने विक्की फैक्ट्री, बड़ागांव और बिजौली क्षेत्र में जांच अभियान चलाकर कुल 7 वाहन जब्त किए।

कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर गई खनिज विभाग की टीम द्वारा की गई जांच के दौरान रेत से भरी 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और 2 माजदा (छोटे वाहन) अवैध परिवहन करते पाए गए। इसके अलावा बिजौली क्षेत्र में डस्ट का अवैध परिवहन करते हुए 22 चक्का एक ट्रॉला भी पकड़ा गया।

प्रभारी जिला खनिज अधिकारी पंकजध्वज मिश्रा ने बताया कि खनिज विभाग की टीम ने सभी 7 वाहनों को जब्त कर संबंधित थानों की अभिरक्षा में रखवाया है। जब्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। इस कार्रवाई में खनि निरीक्षक रमाकांत तिवारी, जया, प्रभारी खनि निरीक्षक प्रशांत गुरैया एवं कमलेश अहिरवार सहित होमगार्ड और पुलिस लाइन का बल मौजूद रहा। खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776048 Articles

Share this story