ग्वालियरः अवैध रिफिलिंग करते 11 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त

WhatsApp Channel Join Now
ग्वालियरः अवैध रिफिलिंग करते 11 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त


ग्वालियर, 04 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को गदाईपुरा में दो स्थानों पर छापा मारकर अवैध रिफिलिंग करते 11 घरेलू गैस सिलेण्डरों को जब्त किया है। अवैध रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

दरअसल, कलेक्टर रूचिका चौहान के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने जय हनुमान बर्तन भंडार गदाईपुरा शिव कुमार राठौर के प्रतिष्ठान पर छापामार कार्रवाई की। यहां से टीम ने 11 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए। इन सिलेण्डरों से दूसरे सिलेण्डरों में गैस रिफिलिंग की जा रही थी। टीम ने घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग करने पर शिवकुमार राठौर के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3-7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही में सहायक आपूर्ति अधिकारी महावीर सिंह राठौर, सहायक आपूर्ति अधिकारी सौरभ जैन, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पूजा तोमर एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रीति गुप्ता सम्मिलित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story