छिंदवाड़ा में ब्रह्माकुमारीज की निराकार शिव और चैतन्य देवियों की भव्य झांकी

WhatsApp Channel Join Now
छिंदवाड़ा में ब्रह्माकुमारीज की निराकार शिव और चैतन्य देवियों की भव्य झांकी


छिंदवाड़ा में ब्रह्माकुमारीज की निराकार शिव और चैतन्य देवियों की भव्य झांकी


छिंदवाड़ा, 17 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, द्वारा निराकार शिव एवं चैतन्य देवियों की झांकी का आयोजन किया गया है। जो 16 अक्टूबर से प्रारंभ किया गया। इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को शांति, शक्ति और आध्यात्मिक अनुभूति से जोड़ना है।

यह झांकी ब्रह्माकुमारीज सेंटर, विश्व दर्शन भवन, नरसिंहपुर रोड, लाल पार्क के पास, छिंदवाड़ा में आयोजित की जा रही है। श्रद्धालु प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक झांकी के दर्शन कर सकते हैं।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से झांकी में पहुंचकर शिव शक्ति का संदेश ग्रहण करने और आध्यात्मिक शांति का अनुभव करने की अपील की है। साथ ही आग्रह किया कि आइए, शिव शक्ति द्वारा शांति और शक्ति प्राप्त करके जाइए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / sandeep chowhan

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762736 Articles

Share this story