मप्रः राज्यपाल आज मंडला जिले में दुधारू पशु वितरण कार्यक्रम व सिकलसेल शिविर में होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः राज्यपाल आज मंडला जिले में दुधारू पशु वितरण कार्यक्रम व सिकलसेल शिविर में होंगे शामिल


मंडला, 01 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई आज बुधवार को मंडला जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां बिछिया विकासखंड में आयोजित बैगा जनजाति हितग्राहियों को दुधारू पशु वितरण कार्यक्रम एवं सिकलसेल स्वास्थ्य शिविर में शामिल होंगे।

मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बताया कि राज्यपाल पटेल यहाँ पशुपालन विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के अंतर्गत मंडला, बालाघाट एवं डिंडोरी जिले के चयनित पशुपालकों को एक-एक दुधारू पशु प्रदान करेंगे। इसके साथ ही राज्यपाल शासकीय स्कूलों में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करेंगे एवं उन्हें प्रोत्साहित करेंगे, साथ ही पीएम जन मन योजना के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण भी करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल का प्रातः 10:30 बजे बिछिया के हेलीपेड पर आगमन होगा। वे प्रातः 10:40 बजे हेलीपेड से ग्राम कन्हारीकला के लिए रवाना होंगे तथा प्रातः 10:55 बजे आंगनवाड़ी केन्द्र कन्हारीकला का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात राज्यपाल पटेल प्रातः 11:15 बजे पशु मेला भ्रमण, बैगा हितग्राही परिचय, कृषि एवं पशुपालन विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन, आयुष विभाग एवं वन उत्पाद प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। राज्यपाल पटेल सिकलसेल, स्वास्थ्य कैम्प का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजनांतर्गत बैगा हितग्राहियों को दुधारू पशु इकाई, वन काष्ठ लाभांश, वनाधिकार पट्टा वितरण किया जाSगा। सिकल कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं फूड बास्केट वितरण करेंगे। इसके पश्चात उनके द्वारा स्कूल प्रवेश उत्सव का शुभारंभ (बेल सेरेमनी) किया जाएगा। राज्यपाल पटेल दोपहर 2:00 बजे बिछिया से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story