मप्रः राज्यपाल पटेल से मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
भोपाल, 29 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को राजधानी भोपाल में लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल पटेल को राज्य सरकार द्वारा विकास के लिए किए जा रहे कार्यों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने को लेकर 9 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त होने, यूसीसी को लेकर मिल रहे व्यापक जन समर्थन एवं इस संदर्भ में राज्य सरकार की आगामी कार्य योजना से भी राज्यपाल पटेल को अवगत कराया।
मुलाकात के दौरान प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के सफल क्रियान्वयन, गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा में प्रस्तावित शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों, 4 कृषि उपजों को हाल ही में मिले जीआई टैग से संबंधित किसानों को मिलने वाले लाभ, सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार, एमएसएमई एवं स्टार्ट-अप को प्रोत्साहन, औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न प्रयासों एवं सरकार को मिली उपलब्धियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

