राष्ट्रपति मुर्मु से राज्यपाल पटेल ने की शिष्टाचार भेंट

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति मुर्मु से राज्यपाल पटेल ने की शिष्टाचार भेंट


भोपाल, 18 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन पहुँचकर शिष्टाचार भेंट की। राष्ट्रपति मुर्मु को पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल पटेल ने उनका अभिनंदन किया।

राष्ट्रपति मुर्मु को राज्यपाल पटेल ने भारतीय प्रतिनिधि मण्डल के साथ श्रीलंका से पवित्र बौद्ध अवशेषों को भारत वापस लाने की अपनी यात्रा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रपति को राज्य की प्रगति से अवगत कराया तथा विकास के विभिन्न आयामों पर चर्चा की।

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story