मप्रः विश्वरंग प्रवासी उत्सव 2026 में शामिल हुए राज्यपाल पटेल, प्रवासी अतिथियों से की आत्मीय भेंट

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः विश्वरंग प्रवासी उत्सव 2026 में शामिल हुए राज्यपाल पटेल, प्रवासी अतिथियों से की आत्मीय भेंट


भोपाल, 29 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल रविवार शाम को भोपाल के रविन्द्र भवन में आयोजित विश्वरंग प्रवासी उत्सव 2026 में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन और फीता खोलकर छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सभी कलाकारों और प्रवासी अतिथियों से आत्मीय भेंट की। राज्यपाल पटेल का कार्यक्रम में विश्वरंग फेस्टीवल के डायरेक्टर संतोष चौबे ने स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल के समक्ष विश्वरंग प्रवासी उत्सव 2026 के अंतर्गत विश्वरंग एक्सपीरियंस कार्यक्रम में राजस्थानी लोकसंगीत और नाटकीय मंचन पर आधारित द मांगणियार सेडक्शन ग्रुप के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। यह आयोजन आईसेक्ट इंडिया, रवीन्द्रनाथ टैगौर विश्वविद्यालय, स्कोप ग्लोबल स्क्लि यूनीवर्सिटी और विश्वरंग फाउंडेश्न के संयुक्त तत्ववाधान में किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अरविंद पुरोहित, विश्वविद्यालय और विश्वरंग फाउंडेशन के पदाधिकारी, कलाकार और दर्शक उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785535 Articles

Share this story