मप्रः मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नारी सशक्तिकरण मिशन के लिय सामान्य सभा समिति का गठन
भोपाल, 14 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश में राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में नारी सशक्तिकरण के लिए सामान्य सभा समिति का गठन किया गया है।
जनसम्पर्क अधिकारी केके जोशी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि समिति में मंत्री गृह, परिवहन, खेल और युवा कल्याण, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, श्रम, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, नगरीय विकास एवं आवास, स्कूल शिक्षा, विधि और विधायी कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जनसम्पर्क विभाग, जनजातीय कार्य, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, पर्यटन, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल एवं रोजगार, महिला एवं बाल विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री द्वारा मनोनीत सदस्य सत्यकीर्ति राने सदस्य होंगी। भार साधक प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास समिति के समन्वयक होंगे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता साधारण सभा की बैठक वर्ष में न्यूनतम एक बार आयोजित की जायेंगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

