भाजपा संगठन को और मजबूत करने समाज में सक्रिय भूमिका निभाएं मोर्चा पदाधिकारीः हेमंत खण्डेलवाल

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा संगठन को और मजबूत करने समाज में सक्रिय भूमिका निभाएं मोर्चा पदाधिकारीः हेमंत खण्डेलवाल


भाजपा संगठन को और मजबूत करने समाज में सक्रिय भूमिका निभाएं मोर्चा पदाधिकारीः हेमंत खण्डेलवाल


भोपाल, 20 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा संगठन को और मजबूत करने समाज में मोर्चा पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवार शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित अनुसूचित जाति मोर्चा की परिचयात्मक बैठक को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित कर रहे थे। बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, मोर्चा प्रभारी मनोरंजन मिश्रा व मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ भी उपस्थित रहे।

डॉ. अंबेडकर की जयंती पर 13 से 19 अप्रैल तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी प्रदेश भर में भ्रमण कर बूथ स्तर पर मोर्चा संगठन को बुलंदियों तक पहुंचाने का कार्य करें। गांव-गांव, घर-घर संपर्क कर बताएं कि भाजपा संगठन और सरकार आपके लिए क्या कार्य कर रही है। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 13 से 19 अप्रैल तक दीप प्रज्ज्वलन, संगोष्ठी, स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रमों का प्रदेश भर में आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज से ही मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रमों की तैयारियों में जुट जाएं। भारत को विश्व गुरू बनाने और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित व आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए कार्य करें।

भाजपा संगठन व सरकार के कार्यों को समाज के लोगों को बताएं: जामवाल

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी संगठन और सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार अनुसूचित जाति मोर्चा के कल्याण व सर्वांगीण विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है। हमें आमजन को भाजपा संगठन और सरकार के कार्यों को बताना है और लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भी कार्य करना है।

उन्होंने कहा कि हम सभी गौरवान्वित है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हैं। मोर्चा पदाधिकारी अपने-अपने समाज में सक्रिय भूमिका निभाएं और आमजन को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। इस अवसर पर मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story