मप्रः स्थापना दिवस समारोह में आज होंगी लोक एवं जनजातीय नृत्य की प्रस्तुतियां

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः स्थापना दिवस समारोह में आज होंगी लोक एवं जनजातीय नृत्य की प्रस्तुतियां


भोपाल, 02 नवम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय 71वें स्थापना दिवस समारोह में आज (सोमवार) दूसरे दिन सायं 6:30 बजे मध्य प्रदेश एवं अन्य राज्यों के लोक एवं जनजातीय नृत्य की प्रस्तुतियां आकर्षण का केन्द्र होंगी। इसके बाद ब्रीदिंग फिएस्टा – वाद्ययंत्र केन्द्रित प्रस्तुति होगी।

जनसम्पर्क अधिकारी अनुराग उइके ने बताया कि समारोह में आयोजित विकास प्रदर्शनियां दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेंगी। इसमें ‘कृषि प्रदर्शनी’ में उन्नत बीज, जैविक इनपुट, आधुनिक कृषि यंत्रों, स्मार्ट सिंचाई तकनीकों, एग्री स्टार्टअप और नवाचारों के माध्यम से आधुनिक कृषि की संभावनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ‘मध्य प्रदेश में विरासत से विकास’, ‘जन-कल्याण एवं विकास’ और ‘राजा भोज का भोपाल’ प्रदर्शनियां प्रदेश की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत, विकास उपलब्धियों और गौरवशाली परंपराओं से परिचित करा रही हैं। इसके साथ ही ‘स्वाद-देशज व्यंजन मेला’ में मध्य प्रदेश के विविध अंचलों के स्वाद और स्थानीय खानपान की झलक मिल रही है। किसान बाजार एवं महिला उद्यमिता मंडप में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प और महिला उद्यमियों के उत्पाद विक्रय के लिए उपलब्ध हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770809 Articles

Share this story