मप्रः एसआईआर निर्वाचक नामावली का आज अंतिम प्रकाशन
Feb 21, 2026, 08:42 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
भोपाल, 21 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य पूर्ण हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर के तहत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में आज (शनिवार को) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अघिकारियों की उपस्थिति में फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
इस संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक दोपहर में आयोजित की गई है। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची की प्रति प्रदान की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

