मंत्री शुक्ला मंगलवार को करेंगे सोलर रथ सह मोबाइल बूथ वैन का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री शुक्ला मंगलवार को करेंगे सोलर रथ सह मोबाइल बूथ वैन का शुभारंभ


भोपाल, 23 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला मंगलवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के “सोलर रथ सह मोबाइल बूथ वैन” का शुभारंभ को करेंगे। मंत्री

जनसंपर्क अधिकारी क्रांतिदीप अलूने ने सोमवार को बताया कि मंत्री शुक्ला मंगलवार, 24 फरवरी को अपराह्न 2:00 बजे राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर स्थित ऊर्जा भवन से सोलर रथ सह मोबाइल बूथ वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

उन्होंने बताया कि सोलर रथ दिनांक 24 फरवरी 2026 से भोपाल नगर में 7 दिवसीय मोबाइल बूथ शिविर के रूप में संचालित किया जाएगा। सोलर रथ से नागरिकों को योजना से संबंधित लोड, नेट मीटरिंग, ग्रिड कनेक्टिविटी, ऋण सुविधा एवं ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण जैसी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। यह शिविर डिस्कॉम, बैंकों एवं नगर निगम के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story