मप्रः देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलने वाले चालक का शॉर्ट एनकाउंटर

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलने वाले चालक का शॉर्ट एनकाउंटर


मप्रः देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलने वाले चालक का शॉर्ट एनकाउंटर


देवास, 03 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के देवास जिले में खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलकर मारने वाले आरोपी चालक ने पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद उसे पुनः गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर शाम आरोपी को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर से पकड़कर खातेगांव ले जाया जा रहा था। इसी दौरान देवास जिले के बरोठा के पास आरोपी चालक अक्कू ने भागने की कोशिश की, तो पुलिस ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह घायल हो गया। शॉर्ट एनकाउंटर के बाद पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची और इलाज कराया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी रविवार रात अवैध शराब तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे थे। इस दौरान शराब से भरे ट्रक के ड्राइवर को उन्होंने बाहर आने के लिए कहा। पुलिस के मुताबिक, चालक ने ट्रक को डिवाइडर पर चढ़ाकर आगे बढ़ा दिया। ट्रक का पिछला पहिया थाना प्रभारी के ऊपर चढ़ गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब दो घंटे तक सीपीआर और इलाज किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771996 Articles

Share this story