मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर किया नमन

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर किया नमन


भाेपाल, 03 जनवरी (हि.स.)। देश की पहली महिला शिक्षक, समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की आज शनिवार काे जयंती है। उन्होंने महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने में अहम भूमिका निभाई और भारत में महिला शिक्षा की अगुआ बनीं। सावित्रीबाई फुले की जयंती पर मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने उन्‍हें याद कर विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा समाज सेविका, श्रद्धेय सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। उन्होंने पुणे में पहला बालिका स्कूल स्थापित किया। साथ ही शिक्षा के माध्यम से दलित समुदाय के उत्थान के लिए शैक्षणिक संस्थानों की शुरुआत कर ज्ञान के आलोक से समाज को प्रकाशित किया। राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story