धारः अपर मुख्य सचिव दुबे ने की देश के पहले पीएम मित्र पार्क के विकास कार्यों की समीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
धारः अपर मुख्य सचिव दुबे ने की देश के पहले पीएम मित्र पार्क के विकास कार्यों की समीक्षा


धार, 29 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने रविवार को धार जिले के बदनावर विकासखंड के ग्राम भैंसोला में निर्माणाधीन देश के पहले 'पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क' की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने परियोजना से जुड़े बुनियादी ढांचे, सड़क, जल एवं विद्युत आपूर्ति सहित अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया और कार्यों को तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव दुबे ने पार्क में कार्य करने वाले लोगों, औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक समग्र और आधुनिक टाउनशिप मॉडल विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्क क्षेत्र में सेंट्रलाइज व्यवस्थाओं (केंद्रीकृत प्रणाली) के अनुरूप प्लानिंग की जाए। इसके तहत लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए हाउसिंग एजुकेशन, हॉस्पिटल (स्वास्थ्य सुविधाएं), फायर सेफ्टी, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और गार्डन इत्यादि की विस्तृत माइक्रो प्लानिंग करने के निर्देश दिए गए, ताकि यहाँ एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आत्मनिर्भर कार्य-वातावरण तैयार हो सके।

इस अवसर पर धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना सहित जिला प्रशासन, एमपीआईडीसी और विभिन्न संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785226 Articles

Share this story