मप्र के उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह शाह से की सौजन्य भेंट

WhatsApp Channel Join Now
मप्र के उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह शाह से की सौजन्य भेंट


भोपाल, 11 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुक्रवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने केंद्रीय मंत्री शाह से विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्ण एक्स पर उक्त जानकारी साझा करते हुए कहा कि केन्द्रीय मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहा है, जो करोड़ों कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story