मप्रः उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दिए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दिए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश


- जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

भोपाल, 10 जनवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल की अध्य्क्षता में जिला अस्पताल सभागार उमरिया में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने चिकित्सको की उपलब्धता एवं पैरामेडिकल स्टाफ के स्वीकृत, रिक्त एवं भरे पदों की जानकारी, अनमोल पोर्टल, माडरेट एनिमिया,गर्भवती माताओ के प्रबंधन का प्रतिशत, टीकाकरण, एनआरसी मे बेड की स्थिति, सिकल सेल, राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, आयुष्मान कार्ड आदि की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अनमोल पोर्टल की समीक्षा की। बताया गया कि 10 हजार 365 गर्भवती महिलाओ का अनमोल पोर्टल में पंजीयन किया गया है। उन्होने कहा कि हाई रिस्क प्रेगेन्सी के मामले में पहले से ही महिलाओ को जागरूक करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि आशा कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओ के संपर्क मे रहते हुए उन्हे दवाईया खिलाएं । आशा कार्यकर्ताओ से निरंतर रूप से बात करते हुए उनके मनोबल को बढ़ाया जाए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि टीबी रोग से मुक्त होने वाले मरीजो को टीबी चौपिंयन के रूप में सम्मानित किया जाए। राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम मे 1 लाख 48 हज़ार 116 मरीजो की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 1520 है । निक्षय मित्रों की संख्या 1623 है। 1736 मरीजो को फूड बास्केट उपलब्ध कराया गया है। 2 लाख 49 हज़ार 42 लोगो की सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिले में 462 केस सिकल सेल के एक्टिव हैं।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि सिकल सेल एवं टीबी मुक्त भारत पर उमरिया जिले को देश में अव्वल लाने का प्रयास किया जाए। साथ ही शादी के पूर्व सिकल सेल कार्ड का मिलान किया जाए । आयुष्मान कार्ड की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 500182 मे से 490486 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इसी तरह 70 प्लस आयु वर्ग में से 13441 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके है। उन्होंने पेडिंग कार्ड को बनाने में आ रही समस्यााओ को दूर करते हुए कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

शुक्ल ने कहा कि पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का लोकार्पण सर्व सुविधा के साथ कराना सुनिश्चित करें और प्रगतिरत कार्यों को समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि अस्पताल में निर्माणाधीन 100 बिस्तरीय अस्पताल का निर्माण मार्च तक पूरा करा लिया जाए जिससे शीघ्र स्वास्थ्य सेवा का प्रदाय किया जा सके। ग्रामीण क्षेत्रो में टेलीमेडिसिन से मरीजों के उपचार के लिये प्रेरित किया जाए। उन्होने कहा कि एनआरसी तक आने वाले बच्चों को भर्ती करने के बाद उनका नियमित रूप से फालोअप लिया जाए जिससे बच्चे के स्वास्थ्य मे सुधार बना रहे। उन्होने संजीवनी क्लीनिक में दवाईयो और डाक्टर्स की उपलब्धता के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सुविधाओ का लाभ आम नागरिको को आसानी से उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

जिला अस्पताल उमरिया का निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जिला अस्पताल उमरिया का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल तक आने वाले मरीजो को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होने डाक्टर ड्युटी कक्ष का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि अस्पताल में उपलब्ध डाक्टर निर्धारित समय पर अस्पताल आएं तथा अस्पताल तक आने वाले मरीजो का समुचित इलाज सुनिश्चित करें। मरीजो को इलाज कराने के लिए भटकना नही पड़े , इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होने कहा कि मरीजो के साथ अच्छा व्यवहार रखा जाए। अस्पतताल मे साफ सफाई व्यवस्थाए रखी जाए।

सागरेश्वरनाथ मंदिर में किया रूद्राभिषेक

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जिला मुख्यालय उमरिया में सागरेश्वरनाथ मंदिर में रूद्राभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होने दूध, दही, घी, गंगा जल, शहद से अभिषेक किया और आरती मे शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पूर्व में विदेशी आक्रांताओं द्वारा सोमनाथ मंदिर के अस्तित्व तथा उसकी संस्कृति को मिटाने का प्रयास किया गया। सोमनाथ मंदिर में आक्रमण हुए एक हजार वर्ष पूरे हो गये है। सोमनाथ मंदिर आस्था का केंद्र रहा है। पूरे वर्ष भर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के रूप में मनाया जाएगा। जिसके परिपेक्ष्य में शिवालयो में रूद्राभिषेक, ओम नमः शिवाय का जाप किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि धर्म और अध्यात्म राष्ट्र की सबसे बडी ताकत है,जिसके समक्ष पूरी दुनिया नतमस्तक होती है। यह हमें एक सूत्र मे बांधकर रखने का कार्य भी करती है। हम सभी को इसके संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में भी कार्य करना चाहिए। विश्वभर में शांति की स्थापना के लिए भारत को पुनः विश्वगुरू का दर्जा दिलाना होगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता है कि भारत दुनिया का नेतृत्व करे क्योकि जब भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा तभी दुनिया में सुख शांति की स्थापना की जा सकती है। विधायक शिवारायण सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story