मप्रः एम्स भोपाल में उपचाररत मरीजों से मिले उप मुख्यमंत्री शुक्ल, परिजनों से कुशलक्षेम लिया

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः एम्स भोपाल में उपचाररत मरीजों से मिले उप मुख्यमंत्री शुक्ल, परिजनों से कुशलक्षेम लिया


भोपाल, 25 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बुधवार को एम्स भोपाल पहुंचकर उपचाररत मरीजों एवं उनके परिजन से भेंट की और मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही उपचार सुविधाओं की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने परिजनों से भी संवाद कर अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि मरीजों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं समयबद्ध और संवेदनशील तरीके से उपलब्ध कराई जाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story