दतिया विधानसभा उपचुनावः कलेक्टर ने किया विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया

WhatsApp Channel Join Now
दतिया विधानसभा उपचुनावः कलेक्टर ने किया विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया


दतिया विधानसभा उपचुनावः कलेक्टर ने किया विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया


दतिया विधानसभा उपचुनावः कलेक्टर ने किया विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया


दतिया विधानसभा उपचुनावः कलेक्टर ने किया विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया


दतिया, 18 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने इस दौरान कृषक विश्राम गृह (पूर्वी भाग), दतिया स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 113, 117 एवं 118, मिट्टी परीक्षण केन्द्र, मंडी प्रांगण स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 115 तथा कृषि उपज मंडी कार्यालय स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 111 एवं 107 का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं, मतदान कक्ष की व्यवस्था, विद्युत, रैम्प, शौचालय, साफ-सफाई सहित निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान दिवस पर मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।

व्यय प्रेक्षक ने प्रत्याशियों के चुनावी खर्च का किया निरीक्षण

दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में व्यय प्रेक्षक विशाल मालानी द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 22, दतिया के प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय का परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रत्याशियों द्वारा संधारित आय-व्यय रजिस्टर, शैडो रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की विस्तार से जांच की गई।

व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन व्यय के संधारण एवं परीक्षण से जुड़े एकाउंट टीम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर विधानसभा उपचुनाव लड़ रहे अभ्यर्थी एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। व्यय प्रेक्षक ने सभी प्रत्याशियों से निर्वाचन व्यय का नियमित एवं पारदर्शी लेखा-जोखा संधारित करने तथा निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

महिला मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभकाक्ष में दो चरणों में महिला मतदान कर्मियों पीओ, पीवन, पीटू व पीथ्री का प्रशिक्षण दो पालियों में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भूपेन्द्र सिंह कुशवाह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट के संचालन, मतदान केंद्र पर अपनाई जाने वाली निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं, मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधाओं तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मतदान के दौरान संभावित परिस्थितियों से निपटने और निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान कर्मियों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें निर्वाचन कार्य पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मास्टर ट्रेनस मनोज द्धिवेदी, प्रोफेफसर सुधीर पाण्ड़े सहित अन्य निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो- बच्चों ने ली दादा दादी और माता-पिता को मतदान कराने की शपथ

वहीं, स्वीप जागरूकता अभियान के अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा अधिक से अधिक मतदान कराने के उद्देश्य से शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 पीतांबरा पीठ प्रांगण में शपथ का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका आकांक्षा, जिला सामाजिक न्याय विभाग के प्रभारी प्रमुख कलाकार विनोद मिश्र, संजय रावत ने छात्र छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं को अपने मत अधिकार प्रयोग अवश्य करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए शपथ दिलवाई। इस दौरान बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि आप अपने माता-पिता और दादा-दादी को मतदान करने के लिए अवश्य बोलें। कार्यक्रम में राजकुमार दांगी, सुपरवाइजर निर्वाचन, प्रियंका चौधरी, बीएलओ नीतू गुप्ता, दीपा पांडे राजेंद्र तोमर, अनीता नाहर ,राखी अडजरिया, अर्चना शुक्ला वंदना द्विवेदी बीएलओ शिक्षक गण/शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story