मप्रः मुख्य सचिव जैन आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग से करेंगे योजनाओं की समीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मुख्य सचिव जैन आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग से करेंगे योजनाओं की समीक्षा


भोपाल, 27 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन आज बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से शासन की उच्च प्राथमिकता की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक सुबह 11 बजे से आरंभ होगी।

जनसम्पर्क अधिकारी एसपी शुक्ल ने बताया कि बैठक में कृषि एवं सबंद्ध विभाग, रोजगार, उद्योग एवं निवेश, नगरीय विकास, सुशासन, कानून और व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, पशुपालन तथा जलगंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा की जाएगी। बैठक में गेंहू उपार्जन, आपदा प्रबंधन की तैयारी, नशामुक्ति अभियान, अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, जलाशयों में पर्यटकों की सुरक्षा, खाद और बीज की उपलब्धता तथा वितरण एवं वनाधिकार पट्टे के संबंध में की गई कार्यवाही की समीक्षा की जाएगी। सभी संभागीय अधिकारियों को कमिश्नर कार्यालय के एनआईसी केन्द्र तथा जिला अधिकारियों को कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story