मप्रः जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर इंदौर में आज अहम बैठक
इंदौर, 30 सितम्बर (हि.स.)। भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के संबंध में आज (बुधवार) इंदौर में अहम बैठक होने जा रही है। जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस बैठक में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी महिपाल अजय ने बताया कि बैठक सैटेलाइट भवन के प्रथम तल स्थित ई-दक्ष केन्द्र इंदौर में आयोजित होगी। संबंधित अधिकारियों को जनगणना कार्य संपादित करने वाले कर्मियों के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
बताया गया कि जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के संबंध में समस्त चार्ज जनगणना अधिकारी (तहसील एवं नगर परिषद) तथा मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी बोर्ड महू की बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगी। इसी प्रकार समस्त जनगणना अधिकारियों (नगर निगम एवं जोनल चार्ज क्षेत्र) की बैठक दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

