मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव से क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने सौजन्य भेंट की
Apr 9, 2026, 22:34 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
भोपाल, 09 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुरुवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति गौड़ ने भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री निवास पुहुंचकर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर खेल संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रिकेटर क्रांति गौड़ को आगे भी इसी तरह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने क्रिकेट बाल भेंट की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

