मप्र: पुलिस अकादमी में उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत समारोह आज, मुख्यमंत्री होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
मप्र: पुलिस अकादमी में उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत समारोह आज, मुख्यमंत्री होंगे शामिल


- प्रदेश को मिलेंगे 48 उप पुलिस अधीक्षक

भोपाल, 03 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल स्थित परेड ग्राउण्ड में आज मंगलवार को 44 वें एवं 45 वें बैच के उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य आतिथ्य के रूप में शामिल होंगे।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव परेड की सलामी लेंगे तथा परेड का निरीक्षण करेंगे। मुख्य अतिथि द्वारा बैच के विजेता अधिकारियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया जाएगा।

इन दोनों बैचों में जिला बल के 37, रेडियो संवर्ग के 09 तथा जिला सेनानी, होमगार्ड के 02 अधिकारी सहित कुल 48 अधिकारी शामिल हैं। इनमें 20 महिला अधिकारी एवं 28 पुरूष अधिकारी प्रशिक्षण पूर्ण होकर प्रदेश की सेवा के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771423 Articles

Share this story