मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में विधि-विधान से किया गौ पूजन

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में विधि-विधान से किया गौ पूजन


मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में विधि-विधान से किया गौ पूजन


- गौ सेवा कर दिया गौ संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश

भोपाल, 25 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार देर शाम बड़वानी जिले के गायत्री धाम कलाल्दा में आयोजित होने वाले शरद उत्सव कार्यक्रम में सहभागिता के लिए पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने गायत्री धाम स्थित सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में विधि-विधान से गौ पूजन एवं गौ सेवा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ सेवा को भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं का अभिन्न अंग बताते हुए जीवों के प्रति करुणा, संवेदनशीलता एवं सेवा भाव का संदेश दिया। उन्होंने गौ माता के धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए गौ संरक्षण के प्रति जनजागरूकता को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य, बड़वानी जिले के प्रभारी मंत्री एवं कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, विधायक श्याम बर्डे, पूर्व राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, शांतिकुंज प्रतिनिधि प्रमोद भटनागर, मेवालाल पाटीदार सहित अन्य गणमान्यजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने आचार्य श्रीराम शर्मा और माता भगवती देवी की चरण पादुका स्थली पर की पूजा-अर्चना

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार शाम को बड़वानी जिले में परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं पूज्यनीय गुरुमाता भगवती देवी की चरण पादुका स्थली पर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गायत्री धाम परिसर में गौ पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की प्रार्थना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766790 Articles

Share this story