मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राम नवमी पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राम नवमी पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं


भोपाल, 26 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राम नवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को जारी अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन संयम, समर्पण, सहयोग और मूल्यों पर अडिग रहने के भाव से परिपूर्ण था। भगवान श्रीराम ने दृढ़ संकल्प के साथ अनाचार का विरोध करने और जीवन की कठिनाईयों का साहस से सामना करने की प्रेरणा दी। यह मध्य प्रदेशवासियों का सौभाग्य है कि अयोध्या की तरह चित्रकूट धाम और ओरछा तीर्थ यहां पर हैं, जो मर्यादा पुरुषोत्म राम के जीवन और योगदान का स्मरण करवाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story