मप्रः मुख्यमंत्री शनिवार को बरही में किसान सम्मेलन में 242.22 करोड़के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मुख्यमंत्री शनिवार को बरही में किसान सम्मेलन में 242.22 करोड़के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास


- जल गंगा संवर्धन अभियान में बड़े तालाब के सौंदर्यीकरण का करेंगे शुभारंभ

भोपाल, 13 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार, 14 मार्च को कटनी जिले के बरही (विजयराघवगढ़) में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 243.22 करोड़ रुपये के निर्माण व विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बरही के बड़े तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ करेंगे और बरही के बड़े तालाब से श्री विजयनाथ धाम मंदिर प्रांगण सभा स्थल तक आभार रैली में शामिल होंगें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसान सम्मेलन में कृषि एवं उससे संबंधित विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। वे प्रधानमंत्री कृषक मित्र योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, सुपर सीडर, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, स्व-सहायता समूह बैंक योजना और रिस्पोंसिबल टूरिज्म होम स्टे से लाभान्वित 7 हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story