मप्रः मुख्यमंत्री शनिवार को विदिशा जिले को देंगे 163.62 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मुख्यमंत्री शनिवार को विदिशा जिले को देंगे 163.62 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात


- प्रदेश की पहली जिला स्तरीय फिंगर प्रिन्ट लैब का करेंगे शुभारंभ

भोपाल, 06 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार, 07 मार्च को विदिशा जिले के शमशाबाद में जिले को 163.62 करोड़ रुपये के 97 विकास कार्यों की सौगात देंगे। साथ ही प्रदेश की पहली जिला स्तरीय फिंगर प्रिंट लैब का शुभारंभ और विभिन्न योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी बीडी अहिरवाल ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव शमशाबाद में आयोजित कार्यक्रम में 104.30 करोड़ की लागत के 56 निर्माण कार्यों का शिलान्यास और 59.32 करोड़ की लागत से पूर्ण हुए 41 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे, इसके साथ ही भिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को हितलाभ वितरित कर लाभान्वित करेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शमशाबाद के पीएम श्री बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला स्तरीय फिंगर प्रिन्ट लेब योजना का शुभांरभ करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story