मप्र के मुख्यमंत्री ने पेट्रोल-डीजल पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती का किया स्वागत, जताया प्रधानमंत्री का आभार

WhatsApp Channel Join Now
मप्र के मुख्यमंत्री ने पेट्रोल-डीजल पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती का किया स्वागत, जताया प्रधानमंत्री का आभार


भोपाल, 27 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम एशिया में इन दिनों हो रही भारी उथल-पुथल के बीच भारत सरकार द्वारा घरेलू खपत के लिए डीजल-पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर कटौती और डीजल के निर्यात पर 21.5 रुपये प्रति लीटर एवं हवाई ईंधन (एटीएफ) पर 29.5 रुपये प्रति लीटर शुल्क लगाये जाने का स्वागत किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार का यह निर्णय पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने में बेहद महत्वपूर्ण है। इससे वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि का असर भारतीय उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा और घरेलू खपत के लिए इन उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story