मप्र में अब कोष एवं लेखा विभाग के अधिकारियों को भी मिलेगी वाहन सुविधा

WhatsApp Channel Join Now
मप्र में अब कोष एवं लेखा विभाग के अधिकारियों को भी मिलेगी वाहन सुविधा


भोपाल, 02 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के हित में एक और अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री की पहल पर राज्य शासन ने प्रदेश के कोष एवं लेखा विभाग के सभी अधिकारियों को किराए पर वाहन की सुविधा का लाभ देने की अनुमति प्रदान कर दी है।

राज्य शासन ने कोष एवं लेखा विभाग के अधिकारियों की वर्षों पुरानी इस मांग को स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में वित्त विभाग म.प्र. शासन द्वारा सोमवार, 2 मार्च 2026 को आदेश भी जारी कर दिए हैं। आदेशानुसार कोष एवं लेखा विभाग के अधीन सभी अधिकारी आगामी 1 अप्रैल 2026 से किराए पर वाहन की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story