मप्र के मुख्यमंत्री ने साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नियुक्त होने पर दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
मप्र के मुख्यमंत्री ने साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नियुक्त होने पर दी बधाई


भोपाल, 18 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद साध्वी निरंजन ज्योति को 'राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग' का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि साध्वी निरंजन ज्योति के कुशल नेतृत्व और दीर्घ अनुभव का लाभ निश्चित रूप से राष्ट्रीय आयोग को मिलेगा, जिससे देश में पिछड़ा वर्ग के हितों के संरक्षण को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर उनके सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story