मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया पर्यावरण एवं सतत् विकास पुस्तिका का विमोचन

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया पर्यावरण एवं सतत् विकास पुस्तिका का विमोचन


भोपाल, 15 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार देर शाम अपने निवास में अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल की सहायक प्राध्यापिका एवं वरिष्ठ लेखिका डॉ. चित्रलेखा सोनी (कड़ेल) द्वारा संपादित पुस्तिका 'पर्यावरण एवं सतत् विकास' का विमोचन किया।

इस अवसर पर बताया गया कि पुस्तिका में प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व को ही विकास का आधार बताया गया है। पुस्तिका में जलवायु परिवर्तन से लेकर पर्यावरण संरक्षण के लिए नई जरूरतों और वर्तमान संदर्भों में नए सिरे से प्रयास किए जाने पर जोर दिया गया है। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी एवं संपादक मंडल के सदस्य भी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761659 Articles

Share this story