नियमित योग करने से शरीर हमेशा हमेशा रहता है निरोगी और तंदुरुस्त - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

WhatsApp Channel Join Now
नियमित योग करने से शरीर हमेशा हमेशा रहता है निरोगी और तंदुरुस्त - मुख्यमंत्री डॉ. यादव


- मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की दी शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों से की योग अपनाने की अपील

भोपाल, 20 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जीवन का पहला सुख निरोगी काया है। नियमित रूप से योग करने से हमारा शरीर हमेशा निरोगी और तंदुरुस्त रहता है। योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए। सभी को हर दिन योग करना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देकर योग अपनाने का आह्वान किया है। योग दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूरी दुनिया आज योग अपनाकर निरोग के रास्ते पर चल रही है। योग केवल आसन-प्राणायाम तक नही, योग सम्पूर्ण जीवन को स्वस्थ तरीके से जीने की उत्कृष्ट एवं सर्वोत्तम विधि है। इसलिए हम सभी योग को जरूर अपनाएं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि हमारे प्रदेश में तो भगवान कृष्ण के काल से योग का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वे स्वयं रविवार, 21 जून को महामहिम राष्ट्रपति महोदया और माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जबलपुर से जुड़ेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story