मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र


भोपाल, 28 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार शाम को उज्जैन के वीवीआईपी गेस्ट हाउस एवं पुलिस सामुदायिक भवन में उपस्थित महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारी बहनों के साथ त्यौहार मनाया। गृह विभाग की बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को रक्षाबंधन पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की महिला कर्मचारी, सुरक्षा कर्मचारी, महिला सफाई मित्र तथा नगर निगम की महिला सफाई मित्रों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखी बांधी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी बहनों से संवाद कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षाबंधन पर उपस्थित सभी बहनों को उपहार भी भेंट किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी बहनों के साथ पर्व की खुशियां साझा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित बहनों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह, विश्वास और आपसी संबंधों को मजबूत करने वाला पवित्र पर्व है। उन्होंने इस अवसर पर सभी बहनों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेडा, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन, उज्जैन विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष मुकेश यादव, नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, राकेश पंड्या, विवेक गुप्ता, संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story