मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धनतेरस पर अपने निवास स्थित मंदिर में किया पूजन-अर्चन

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धनतेरस पर अपने निवास स्थित मंदिर में किया पूजन-अर्चन


मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धनतेरस पर अपने निवास स्थित मंदिर में किया पूजन-अर्चन


- हम गरीब के जीवन में सुख का सवेरा लाएं, ईश्वर से यही कामना है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल, 06 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को दीपोत्सव के शुभारंभ और सुख समृद्धि की मंगल कामना के पावन पर्व धनतेरस पर मुख्यमंत्री निवास स्थित मंदिर में पूजन अर्चन की। उन्होंने इस अवसर पर उज्जैन स्थित महर्षि सांदीपनि आश्रम के प्राचीन कुंडेश्वर महादेव मंदिर में विराजमान भगवान कुबेर से सभी के जीवन में वैभव और आरोग्यता बनाए रखने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सब परमात्मा की कृपा और अपने सामर्थ्य व समृद्धि से गरीब से गरीब आदमी के जीवन में सुख का सवेरा लाएं, सभी के काम आएं और जियो और जीने दो के भाव को बढ़ाएं, ईश्वर से यही कामना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के माध्यम से प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान धन्वंतरि जी की पूजा होती है और आज से ही दीपावली का पर्व प्रारंभ होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और हमारा प्रदेश भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। हमारा राज्य निवेश के मामले में पूरे देश में सबसे तेज गति से आगे चल रहा है। वर्तमान में मध्य प्रदेश देश में नंबर वन की स्थिति में है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773352 Articles

Share this story