पोंगल त्यौहार आनंद और ऋतु परिवर्तन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

WhatsApp Channel Join Now
पोंगल त्यौहार आनंद और ऋतु परिवर्तन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


पोंगल त्यौहार आनंद और ऋतु परिवर्तन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


- हैप्पी पोंगल उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया

भोपाल, 16 जनवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत उत्सव प्रिय संस्कृति में विश्वास रखता है। जहां उत्तर भारत में मकर संक्रांति उल्लास से मनाई जाती है वहीं दक्षिण भारत विशेष रूप से तमिलनाडु में पोंगल त्यौहार आनंद और ऋतु परिवर्तन का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार की शाम भोपाल के होटल पलाश में आयोजित हैप्पी पोंगल उत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह प्रकृति की पूजा और पशुधन के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर भी है। पोंगल त्यौहार पर दूध, गुड़ और उबले चावल की खीर बहुत पसंद की जाती है। अब देश भर में सभी प्रांतों में सभी समुदायों के व्यंजन उपलब्ध हैं और भारतीय नागरिक सभी पर्वों और त्योहारों का आनंद का भी लेते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देखीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पोंगल त्यौहार के विविध आयामों पर प्रदर्शित स्टॉल देखे और आयोजक एवं भागीदारी करने वाले नागरिकों को बधाई दी। इस अवसर पर विधायक विष्णु खत्री, मुख्यमंत्री के सचिव और मप्र पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक इलैया राजा टी और तमिल समुदाय के अनेक समाज बंधु उपस्थित थे। भारतीय लोक संस्कृति के महत्वपूर्ण पर्व पोंगल में भागीदारी करने आए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पारंपरिक अंग वस्त्र से स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नक्सलवाद के खात्मे पर आधारित नाटिका देखी

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार की शाम भारतीय पुलिस सेवा समागम के अवसर पर पुलिस ऑफीसर्स मैस में हुई सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुत कार्यक्रम देखे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस अधिकारियों और जवानों द्वारा प्रस्तुत मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे की उपलब्धि पर आधारित प्रस्तुत लघु नाटिका की प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने समागम के समापन अवसर पर प्रस्तुत प्रदेश के विभिन्न आंचलिक लोकनृत्य और अन्य कार्यक्रमों की भी प्रशंसा की और श्रेष्ठ आयोजन के लिए बधाई दी। प्रारंभ में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story