पीएम स्वनिधि योजना से देश के लाखों रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के सपनों को मिली नई उड़ान : मोहन यादव

WhatsApp Channel Join Now
पीएम स्वनिधि योजना से देश के लाखों रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के सपनों को मिली नई उड़ान : मोहन यादव


- मप्र के मुख्यमंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना के सफलतम 6 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

भोपाल, 01 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 'पीएम स्वनिधि' ने देशभर के लाखों रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के सपनों को नई उड़ान और सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार दिलवाया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के सम्मान का आधार बनी 'पीएम स्वनिधि' योजना के सफलतम 6 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस जनकल्याणकारी योजना से जुड़कर अब तक प्रदेश के 9 लाख से अधिक पथ-विक्रेता लाभान्वित हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने 22वीं एशियन अंडर 20 एथलेटिक्स चैपियनशिप्स के पदक विजेताओं को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22वीं एशियन अंडर 20 एथलेटिक्स चैपियनशिप्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी हैं। भारतीय दल ने इस प्रतियोगिता में 10 स्वर्ण सहित कुल 19 पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संपूर्ण भारतवर्ष के लिए यह गौरवशाली क्षण है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अपने प्रदर्शन और प्रतिभा से देश व प्रदेश का नाम रोशन करते रहें, यही कामना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story