मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवउठनी एकादशी पर अपने निवास पर विधि-विधान से किया पूजन-अर्चन
Nov 20, 2026, 14:33 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
- मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की शुभकामनाएं
भोपाल, 20 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया तथा प्रदेशवासियों को पर्व की मंगलकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीहरि विष्णु के चार माह की योगनिद्रा से जागृत होने और माता तुलसी के साथ भगवान शालिग्राम के शुभ विवाह का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का संचार करे, यही मंगलकामना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

