मप्रः मुख्यमंत्री ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मुख्यमंत्री ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की


- विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम

भोपाल, 05 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर विधानसभा में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि स्व. शर्मा ने जनकल्याण के दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। स्व. यज्ञदत्त शर्मा, मध्य प्रदेश विधानसभा के सम्मानित पूर्व अध्यक्ष थे। उन्होंने सदन की गरिमा और लोकतंत्र की मर्यादा को हमेशा बनाए रखा। शर्मा ने अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया।

विधानसभा में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, विधायक भगवान दास सबनानी, प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष की धर्मपत्नी निर्मला शर्मा तथा अन्य परिवार जनों सहित बड़ी संख्या में विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story