मप्रः मुख्यमंत्री शुक्रवार को टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मुख्यमंत्री शुक्रवार को टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल


भोपाल, 20 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 21 अगस्त को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शामिल होंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी अवंतिका जायसवाल ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव टीकमगढ़ प्रवास के दौरान उद्योग संवाद, समाधान ऑनलाइन, सीएम मॉनिटरिंग के प्रकरणों की समीक्षा करेंगे। वे जिला विकास सलाहकार समिति बैठक में भी सहभागी होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव टीकमगढ़ में स्थानीय नागरिकों से संवाद भी करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story