मप्रः मुख्यमंत्री शुक्रवार को हरदा में जन-विश्वास अभियान कार्यक्रम में करेंगे सहभागिता

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मुख्यमंत्री शुक्रवार को हरदा में जन-विश्वास अभियान कार्यक्रम में करेंगे सहभागिता


भोपाल, 08 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 09 अक्टूबर को हरदा में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अन्तर्गत कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी सुरेन्द्र तिवारी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्यमी संवाद, यशस्वी संवाद, अग्रणी कृषि संवाद और आमजन से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले की समीक्षा बैठक के साथ समाधान ऑनलाइन पोर्टल पर हुई शिकायतों के निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story