मप्रः मुख्यमंत्री ने स्व. रामेश्वर अखंड के निधन पर उनके निवास पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की

WhatsApp Channel Join Now
मप्रः मुख्यमंत्री ने स्व. रामेश्वर अखंड के निधन पर उनके निवास पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की


भोपाल, 18 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान पूर्व महापौर एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय रामेश्वर अखंड के मक्सी रोड स्थित निवास पर पहुंचकर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ने स्व. अखंड के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ज्ञात हो कि स्वर्गीय अखंड 76 वर्ष के थे। वे काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और रविवार को प्रातः उनका निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. अखंड के परिजन से मुलाकात की और उन्हें ढाढ़स बँधाया। इस दौरान उनके पुत्र डॉ. अनिल राज अखंड एवं श्री चेतन राज अखंड, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शांति देवी अखंड तथा अन्य परिजन उपस्थित थे। इस दौरान उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी, सिंहस्थ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763238 Articles

Share this story