पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

WhatsApp Channel Join Now
पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


पढ़ाई के साथ युवाओं को रोज़गार भी दिला रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


भोपाल, 20 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को सुलभता से रोज़गार उपलब्ध कराने के लिए हमारी सरकार कई नवाचारी कदम उठा रही है। हम ऐसी व्यवस्था करने जा रहे हैं कि इंदौर-उज्जैन सहित प्रदेश के सभी आईटी पार्क और इंजीनियरिंग कैंपस में युवाओं को पढ़ाई के साथ रोज़गार के नए अवसर भी मिलेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को आईटी पार्क और उज्जैन शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के अवलोकन के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी सरकार इंदौर - भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी एरिया बना रही है। इससे भविष्य में राज्य के सर्वांगीण विकास के साथ नई तकनीक और नवाचार को तो बढ़ावा मिलेगा ही, युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार रोज़गार उपलब्ध कराने वाली औद्योगिक इकाइयों की स्थापना, उत्पादन और सेवा क्षेत्र सहित हर दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ : 2028 की सभी तैयारियां भी चल रही है। हमारी सरकार सिंहस्थ के लिए जरूरी सभी विकास कार्यों को शीघ्रता से पूरा करा रही है।

मार्ग चौड़ीकरण में स्वेच्छा से सहयोग है अभिनंदनीय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन शहर के मध्य में बाबा महाकाल के मुख्य मार्ग का वृहद स्तर पर चौड़ीकरण किया जा रहा है। यह निश्चित रूप से उज्जैन शहर के विकास, विस्तार और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे सिंहस्थ के दौरान पूरी दुनिया से भारी संख्या में उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण में स्थानीय लोग स्वेच्छा से जिला प्रशासन का सहयोग दे रहे हैं। ऐसे सभी स्वैच्छिक सहयोगी प्रशंसा और हार्दिक अभिनंदन के पात्र हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को आईटी पार्क और उज्जैन शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के अवलोकन किया। इस अवसर पर सभी स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिलाधिकारी भी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story