मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर, भाजपा उम्मीदवारों के लिए करेंगे प्रचार

WhatsApp Channel Join Now
मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर, भाजपा उम्मीदवारों के लिए करेंगे प्रचार


भोपाल, 02 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे यहां विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन के लिए जाएंगे और चुनावी रैली में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रातः 11 बजे दुर्गापुर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकाप्टर से बांकुरा जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बांकुरा में चुनावी रैली में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सलतोरा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार चांदना बारी, छतना क्षेत्र के प्रत्याशी सत्यनारायण मुखोपाध्याय, बांकुरा विधानसभा क्षेत्र की उम्मीदवार नीलाद्री शेखर दाना, बरजोरा क्षेत्र से प्रत्याशी बिलेश्वर सिंघा और ओंडा क्षेत्र के प्रत्याशी अमरनाथ शाखा के नामांकन पर्चे दाखिल करवाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 3 बजे करगहिर (जिला बांकुरा) से हेलीकाप्टर से दुर्गापुर जाएंगे। दुर्गापुर से दोपहर 3:30 बजे विशेष विमान से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story