मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कमला पार्क स्थित शनि मंदिर में पूजा-अर्चना की

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कमला पार्क स्थित शनि मंदिर में पूजा-अर्चना की


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कमला पार्क स्थित शनि मंदिर में पूजा-अर्चना की


भोपाल, 16 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार देर शाम शनि जयंती के अवसर पर भोपाल के कमला पार्क स्थित शनि मंदिर में दर्शन किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनि मंदिर और हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और मंदिर में आए अनके दर्शनार्थियों से भी भेंट की। उन्होंने श्रृद्धालुओं और बच्चों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। इस अवसर विधायक भगवान दास सबनानी के अलावा श्री राहुल कोठारी और अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत से भेंट की

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश प्रवास पर आए उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में पधारे भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

Share this story