मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने द्वारिका में प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शन
Sep 3, 2026, 23:28 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
भोपाल, 03 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को गुजरात प्रवास के दौरान भगवान द्वारकाधीश के दर्शन के बाद माता रुक्मणी मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन लाभ प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारकाधीश के निकट प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर की अद्भुत स्थापत्य कला से अत्यधिक प्रभावित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को 12वीं-13वीं सदी में निर्मित इस मंदिर की स्थापत्य कला के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

