मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लखनऊ में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की भेंट
भोपाल, 20 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार शाम को लखनऊ प्रवास के दौरान जन भवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से सौजन्य भेंट की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिवादन करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्त प्रदेश की राज्यपाल को सम्राट विक्रमादित्य की मूर्ति भी भेंट की।
मुख्यमंत्री ने लखनऊ में स्व. प्रतीक यादव के परिजन से भेंट कर सांत्वना दी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को लखनऊ प्रवास के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र स्व. प्रतीक यादव के निवास स्थान पहुंचकर शोकाकुल परिजन से भेंट की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता डॉ. महेंद्र सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. प्रतीक यादव की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और स्व. प्रतीक की धर्मपत्नी अर्पणा यादव और परिवार के अन्य सदस्यों को सांत्वना दी। गत 13 मई को प्रतीक यादव का निधन हुआ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

