मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जयपुर प्रवास के दौरान लोकसभा अध्यक्ष बिरला से की भेंट

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जयपुर प्रवास के दौरान लोकसभा अध्यक्ष बिरला से की भेंट


भोपाल, 21 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को जयपुर प्रवास के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सौजन्य भेंट की।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंग वस्त्रम् से बिरला का स्वागत किया। वहीं, लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उद्योग निवेश संवर्धन कार्यक्रम में जयपुर पधारने के लिए आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story