मप्रः मुख्यमंत्री ने पुलिस और होमगार्ड के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रदान किए राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त पदक
भोपाल, 15 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल परेड मैदान पर पदक अलंकरण समारोह में पुलिस और होमगार्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक भी प्रदान किए गए।
समारोह में 47 पुलिसकर्मियों को पदक सौंपकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दो सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक प्रदान किए। साथ ही पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के नौ विशिष्ट सेवा पदक व 33 सराहनीय सेवा पदक देकर सम्मानित किया। होमगार्ड के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को भी राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किए गए।
राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक (पुलिस)
राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक (पुलिस) से योगेश देशमुख, महानिदेशक/अमनि, लोकायुक्त, मध्य प्रदेश, मकरन्द देऊस्कर, पुलिस महानिरीक्षक, एस.एफ, नई दिल्ली, राकेश गुप्ता, अति. पुलिस महानिदेशक, उज्जैन जोन उज्जैन, संतोष कुमार सिंह, अमनि/पुलिस आयुक्त, इंदौर, मिथिलेश कुमार शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन, अवधेश कुमार गोस्वामी, उप पुलिस महानिरीक्षक, कल्याण/लेखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल शिवकुमार पटेल, निरीक्षक, विशेष शाखा, इंदौर (सेवानिवृत्त), वाल्टर हेनरी एक्का, प्रधान आरक्षक 25 वीं वाहिनी विसबल, भोपाल, देवेन्द्र कुमार कौशल, प्र.आर. (आर्म्स) 1159 7वीं वाहिनी भोपाल को सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक (पुलिस)
राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक (पुलिस) से कृष्णावेणी देशावतु, पुमनि/वि. कर्तव्य. अधिकारी, गृह विभाग, म.प्र., धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, उमनि/कमान्डेंट, आरएपीटीसी, इंदौर, विजय कुमार खत्री, उप पुलिस महानिरीक्षक, छतरपुर, मनोज कुमार राय, उप पुलिस महानिरीक्षक, चयन/भर्ती, पुलिस मुख्यालय , भोपाल, गीतेश कुमार गर्ग, जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, ग्वालियर, एलरिज विनसेन्ट सिंह, पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ. जबलपुर, राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त, इंदौर, दुर्गेश कुमार राठौर, पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त, सागर, नीरज पाण्डेय, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल, रूपेश कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक, सायबर मुख्यालय भोपाल, सीमा अलावा, अति. पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय, इंदौर, आशीष खरे, अति. पुलिस अधीक्षक, जिला छिन्दवाड़ा, दिनेश कुमार सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, ई.ओ.डब्ल्यू. भोपाल, वीरेन्द्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त, भोपाल, संजय सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक, एटीएस, मुख्यालय, भोपाल, निधि श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक, एससीआरबी, पुमु, भोपाल, राजू गोराने, उप पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, मनीता राय, उप पुलिस अधीक्षक, पुमनि कार्यालय उज्जैन जोन, मनोज कुमार दुबे, निरीक्षक, (रेडियो) सीहोर, प्रवीण सिंह, निरीक्षक (एम) कार्यालय पुलिस आयुक्त, (शहर) इंदौर, राजेन्द्र प्रसाद, निरीक्षक, ईओडब्ल्यू जबलपुर, प्रवीण पंवार, निरीक्षक (अ) आर.ए.पी.टी.सी. इंदौर (सेवानिवृत्त), कुंजेश श्रीवास्तव, निरी. (अ)/निस टू डीजीपी, कार्या. पुलिस महानिदेशक, म.प्र., प्रेम किशोर व्यास, निरीक्षक, शाजापुर, उमराव प्रसाद जाटव, उप निरीक्षक 25 वीं वाहिनी विसबल, भोपाल, संतोष मेहरा, उप निरीक्षक, इंदौर, अशोक राव सावंत, उप निरीक्षक, ई.ओ.डब्ल्यू. उज्जैन, महेन्द्र सिंह नेगी, उप निरीक्षक, पीटीसी, इंदौर, राजेन्द्र कुमार दुबे, सहायक उप निरीक्षक, जिला छिन्दवाड़ा (सेवानिवृत्त), श्रीराम मिश्रा, प्रधान आरक्षक, 7वीं वाहिनी विसबल, भोपाल, कल्याण सिंह, प्र. आर. महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, सुशील कुमार चौबे, प्रधान आरक्षक 10वीं वाहिनी विसबल, सागर, रवीन्द्र मिश्रा, आरक्षक, लोकायुक्त, भोपाल को सम्मानित किया गया।
सराहनीय सेवा के लिये राष्ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक
सराहनीय सेवा के लिये राष्ट्रपति का होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक से संतोष कुमार शुक्ला, स्वयं सेवी लांस नायक क्रमांक-45 जिला शाजापुर, सुनील कुमार जैन, स्वयं सेवी सीक्यूएम क्रमांक-57 जिला उज्जैन और नरेन्द्र अवस्थी, स्वयं सेवी लांस नायक क्रमांक-35 जिला इंदौर को सम्मानित किया गया।
सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक
सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से स्व. मनोहर सिंह चौहान, जिला मंदसौर (मरणोपरांत) के प्रतिनिधि और श्री राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, कार्यवाहक सहा. उप निरीक्षक, जिला दमोह को प्रदान किया गया।
पुलिस बैण्ड सहित कुल 22 टुकड़ियों ने भाग लिया
परेड में पुलिस बैण्ड सहित कुल 22 टुकड़ियों ने भाग लिया। इनमें महाराष्ट्र पुलिस बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल, सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, हॉक फोर्स, एसटीएफ, महिला (विशेष सशस्त्र बल, जिला बल एवं रेल पुलिस बल), विशेष सशस्त्र बल (दक्षिणी जोन), विशेष सशस्त्र बल (दक्षिणी जोन), विशेष सशस्त्र बल (उत्तरी जोन), जिला पुलिस बल, जेल विभाग, शासकीय रेल पुलिस, नगर सेना (होमगार्ड), एन.सी.सी. सीनियर डिविजन/एयर विंग/नेवल विंग(बॉयज), एन.सी.सी.सीनियर विंग/एयर विंग/नेवल विंग(गर्ल्स), गाइड गर्ल्स, स्काउट्स बॉयज, शौर्य दल, पुलिस बैंड तथा अश्वारोही दल शामिल हैं।
समारोह में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, एडीजी पी साई मनोहर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सोलोमन यश कुमार मिंज, संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा, पुलिस आयुक्त संजय कुमार, जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह, पुलिस महानिरीक्षक हरिनारायण चारी मिश्र, पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

